सिवान :जैन उच्च विद्यालय में मैट्रिक के फॉर्म भरने के नाम पर हो रही अवैध वसूली
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर
दरौली:
प्रखंड मुख्यालय स्थित श्यामलाल जैन उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज में बुधवार को ब मैट्रिक के छात्र छात्राओं से फॉर्म भरने के नाम पर अवैध वसूली किया जा रहा है। जिसको लेकर छात्र छात्राओं द्वारा हंगामा किया गया। छात्र छात्राओं का आरोप था कि विद्यालय के शिक्षक अम्बरेश राय के द्वारा विभाग द्वारा तय राशि से सौ रुपया अधिक लेकर फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है नहीं देने पर फार्म नहीं भरने की धमकी दिया जा रहा जिससे आक्रोशित हो छात्र छात्राओं द्वारा हंगामा किया गया। वहीं विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अनिल कुमार का कहना है कि हमने शिक्षकों को सख्त आदेश दे रखा है कि जो विभाग द्वारा राशि तय है वहीं छात्र-छात्राओं से लिया जाएं। उन्होंने बताया समाचार पत्र के माध्यम से यह फार्म भरने के लिए फीस के बारे में पता चला है जबकि विभाग द्वारा ऐसा कोई पत्र निर्गत नहीं किया गया है।
हंगामा करने वालों में में विकास कुमार पंडित ,हरिशंकर चौरसिया ,अवनीश कुमार चौरसिया ,शैलेश राय ,पप्पू यादव सहित अन्य छात्र छात्राओं का कहना है कि कभी रजिस्ट्रेशन के नाम पर ,तो कभी फॉर्म भरने के नाम पर,तो कभी प्रैक्टिकल परीक्षा के नाम पर हमेशा बच्चों का शोषण किया जाता है। हम सभी बच्चे अगर प्रधानाध्यापक से शिकायत करते हैं तों उनके द्वारा कोई भी संज्ञान नहीं लिया जाता है जिससे ऐसा लगता है कि प्रधानाध्यापक के मौन समर्थन से ही हमलोगों के साथ अवैध वसूली में शामिल हैं।




Recent Comments