सिवान :जय माँ सरस्वती के जयघोष से गुंजायमान हुआ आसमान
 
✍🏻आदित्य कुमार
सीवान : विद्या की अधिष्ठात्री मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ बंसत पंचमी धूमधाम के साथ सोमवार को मनाया गया। शहर से लेकर गांव की गलियों में सरस्वती पूजा की धूम देखी गई। हर तरफ पूजा समितियों द्वारा पूजा की तैयारियों में लोग लगे हुए थे। सुबह से ही युवको में माँ सरस्वती की पुजा के लिए जबरदस्त उत्साह रहा। गम्हरिया गाँव मे माँ काली स्थान के प्रांगण में स्थानीय युवकों द्वारा बिगत 25 साल से लगातार पूजा की जा रही है। समिति के सदस्यों में माँ की पूजा के लिए जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।