छापामारी में शराब के साथ तीन कारोबारी गिरफ्तार
मढौरा(सारण)। मढौरा पुलिस ने थाना क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर छापामारी कर तीन शराब करोबारियों के साथ साथ लगभग बयालीस लीटर चुलाई देशी शराब बरामद किया है.इस संबंध में थानाध्यक्ष अरबिंद कुमार के वयान पर प्रथमिकी दर्ज करते हुए गिरफ्तार एक पुरुष एवं दो महिलाओं को न्यायालय भेजा गया. समकालीन अभियान के तहत शराब कारोबारियों के खिलाफ चलाये गये छापामारी अभियान में मिर्जापुर के जयनाथ मांझी और चना मुनी देवी के घर पुलिस ने छापामारी कर क्रमशः पच्चीस लीटर और सात लीटर चुलाई देशी शराब के साथ साथ जयनाथ मांझी और चना मुनी देवी को भी रंगों हाथ गिरफ्तार कर लिया. साथ ही जगदीशपुर बांध पर स्व सुरेश नट की पत्नी इन्दु देवी के बथान में छापामारी कर बीस लीटर चुलाई देशी शराब के साथ साथ इन्दु देवी को गिरफ्तार कर लिया.




Recent Comments