राजद में शामिल हुवे रंजीत, प्रदेश कार्यालय में हुआ मिलन समारोह का आयोजन

दैनिक खोज खबर, एकमा
एकमा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी रंजीत कुमार सिंह राष्ट्रीय जनता दल में शामिल हो गए। पटना स्थित राजद के प्रदेश कार्यालय पर आयोजित मिलन समारोह में रंजीत ने राजद की सदस्यता ली।


उन्हें राजद की सदस्यता राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने दिलवाई।
आपको बता दे कि वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव में एकमा विधानसभा क्षेत्र से रंजीत सिंह बतौर निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में थे और उन्हें करीब 29 हजार मत प्राप्त हुए थे।

रंजीत का स्वागत करते हुवे राजद के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनके आने से पार्टी को मजबूती मिली है।
अपने संबोधन में रंजीत सिंह ने कहा कि एकमा विधानसभा क्षेत्र के लोगों की सेवा में उनका जीवन समर्पित है।

प्रदेश कार्यालय पर आयोजित इस मिलन समारोह के मंच का संचालन प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने किया। इस दौरान राजद के बिधायक भोला यादव, बिहार विधान परिषद के पूर्व उप सभापति सलीम परवेज, निराला यादव, मनोज सिंह, मोहन सिंह, शिव कुमार सिंह, बबलू उपाध्याय, सतीश उपाध्याय आदि उपस्थित थे।





Recent Comments