सिवान :सड़क हादसे में घायल हुए बाइक चालक की मौत
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर 
 बसंतपुर. 
स्टेट हाईवे 73 पर कन्हौली के समीप सोमवार की देर शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल बाइक चालक की मौत सदर अस्पताल सीवान पहुंचते ही हो गई. मृतक थाने के मोलनापुर का संजय साह बताया जाता है. वह सोमवार की शाम बाइक से मसरक से घर आ रहा था. तभी कन्हौली स्टेट हाईवे 73 पर एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया. आसपास के लोगो ने घायल बाइक को बसंतपुर पीएचसी लाया. जहां स्थिति गंभीर देख रेफर कर दिया गया.  सीवान पहुचंते ही घायल ने दम तोड़ दिया. वहीं वाहन चालक मौके से फरार हो गया. सीवान से परिजन शव को लेकर घर चले आए. मामले में थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि कोई आवेदन नहीं मिला है. आवेदन मिलने पर कार्रवाई की .