
संजय विजित्वर (हाजीपुर)-
आदर्श चेतना सेवा संस्थान के तत्वावधान में स्थानीय दिग्घी खुर्द में कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से बचाव हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष उर्मिला देवी ने की जबकि संचालन उमेश कुमार निराला ने किया। इस अवसर पर उर्मिला देवी ने कहा कि कोरोना से डरना नहीं, लडना है। इस आपदा की घड़ी में हिम्मत और सावधानी से ही कोरोना पर विजय पाया जा सकता है। संस्था सचिव रागिनी भारती ने कार्यशाला में कोरोना वायरस के लक्षण, बचाव, कारण, सावधानी और सुझाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी।।श्री निराला ने कहा कि 08 जून से बाजार पूरी तरह से खुलने लगेंगे, ऐसी स्थिति में जरूरी है कि घर से बाहर निकलने पर मास्क अवश्य पहने एवं भीड़-भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें । बाहर से घर आने पर हाथों की सफाई साफ पानी, साबुन एवं हैण्डवास से लगभग 20से 30 सेकेण्ड तक अच्छी तरह से करें । घर एवं आसपास साफ-सफाई का ध्यान रखें । इस अवसर पर कोरोना वायरस के लक्षण, बचाव, कारण, सावधानी एवं सुझाव वाले पर्चे भी दिये गये । योग शिक्षक पंडित उमेश तिवारी ने योग विधि से कोरोना पर विजय पाने के गुर सिखाये । इस अवसर पर समाजसेवी भोला सिंह, राजीव कुमार सिंह उर्फ गोल्टू,अनिल सिंह, राजरतन,आशीष रंजन,अभिषेक, अनमोल, आकृति एवं अशोक सिंह सहित अनेक लोग मौजूद थे।




Recent Comments