सिवान : शहीद सैनिकों के सम्मान में कैंडल मार्च 
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर 
 तरवारा
कश्मीर में हुए आतंकी हमले में मारे गए सैनिकों के सम्मान में सोमवार की देर शाम तरवारा बाजार में कैंडल मार्च निकाला गया। कार्यक्रम का नेतृत्व राजेश कुमार सिंह ने किया। इस दौरान तरवारा स्थित इंदिरा चौक पर दो मिनट का मौन धारण कर आतंकी हमले में शहीद सैनिकों के सम्मान में कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान दो मिनट धारण कर मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। मौके पर प्रिंस कुमार, अमन कुमार, आयुष कुमार, कंचन कुमार, गौरव कुमार, रिशु कुमार, संदीप कुमार, अनूप कुमार, सुरेंद्र पंडित, जगदीश शाह, बाबू हसन, सफायतुल्लाह अंसारी, कादीर अंसारी, छोटू कुमार, सचिन कुमार, लालू उर्फ आशुतोष,आदि थे।