सारण :मढौरा में दो पक्षों के तनाव अब सामान्य, जदयू नेताओं ने गांव में पहुंच आपसी सौहार्द देख जताया हर्ष

मढ़ौरा (सारण) नगर क्षेत्र के असोइयां में विगत दिनों दो पक्षों के बिच विवाद और तनाव के बाद स्थिति सामान्य बन चुकी है। ग्रामीणों से मिलने जदयू के जिला अध्यक्ष अल्ताफ राजू, वरीय नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह,अरुण सिंह असोइयां पहुंचे । सभी ने दोनों पक्ष के लोगों से मिल कर तनाव की स्थिति में भी आपसी सौहार्द बनाये रखने लिए प्रशंसा की ।

कहा कि आपसी मिल्लत और सौहार्द ही हमारी पहचान है । कुछ असामाजिक लोगों के तरफ सौहार्द को प्रभावित करने का प्रयास किया जाता है । लेकिन असोइयां के मामले में दोनों पक्ष के लोग प्रशंसा के पात्र है जिन्होंने संयम के साथ अपना विवेक बनाये रखा ।
जदयू जिला अध्यक्ष अल्ताफ राजू ने कहा कि समाज में मिल्लत से बड़ा कुछ नहीं है सभी को एक दुसरे के सुख दुःख में साथ साथ ही रहना है ।वरीय नेता शैलेन्द्र प्रताप ने कहा कि यहां तनाव जैसा कुछ नहीं था कुछ लोगों की साजिश को दोनों पक्षों के लोगों आपसी समझ से विफल कर दिया ।आज फिर से गांव में पहले जैसा ही मिल्लत है और सभी लोग एक दूसरे के साथ साथ है ।अरुण सिंह ने कहा कि मामले में अब पुरी तरह से शांति बहाल है और दोनों पक्ष के लोग प्रत्येक मामले में एक दुसरे का सहयोग कर रहे है ।इस दौरान गांव के दोनों पक्षों के लोग एक साथ बैठ माना कि वे आपस के सौहार्द को बनाये रखेगे और एक दुसरे के साथ पूर्व की तरह सहयोग देंगे ।इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता नवी अहमद, प्रखंड अध्यक्ष बलिराम और गामा सिंह,जिला सचिव वजैर अहमद,महादलित प्रकोष्ट के प्रदेश सचिव केश्वर नट, बाबी ओझा,अलोक ओझा,हैदर अली,महफूज आलम,असगर अली,अब्दुल सलाम,लोचन राम,दिलीप राम,रामनाथ राम,शैलेन्द्र राम,रंजीत राम,देवकुमार राम सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे । ————– साभार :संजीव कुमार , दैनिक भास्कर /मढौरा — ————
सारण :मढौरा में दो पक्षों के तनाव अब सामान्य, जदयू नेताओं ने गांव में पहुंच आपसी सौहार्द देख जताया हर्ष




Recent Comments