सिवान :सुनवाई के लिए डीएवी में प्रत्याशियों को मिला मौका
-#नामांकन पर्चा रद्द होने वाले प्रत्याशियों को निर्वाची पदाधिकारी ने सुनवाई का दिया मौका
प्रवेज़ अख्तर/ सिवान :
आगामी 19 फरवरी को छात्रसंघ के चुनाव को लेकर 11 फरवरी को हुए नामांकन में डीएवी पीजी कॉलेज में 16 प्रत्यशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया था। 12 फरवरी को 16 सदस्यीय शिक्षकों की टीम ने स्कूटनी का कार्य किया जिसमें 15 प्रत्याशियों का नामांकन पर्चा में अप्राप्त कागजातों के कारण नामांकन पर्चा रद्द कर दिया। इसमे मात्र एक प्रत्याशी जो महाविद्यालय प्रतिनिधि के लिए नामांकन किया था रंजीत कुमार इसका नामांकन पर्चा वैध पाया गया जिसको स्कूटनी के टीम ने स्वीकार किया बाकी को अस्वीकार कर दिया। इसको लेकर निर्वाची पदाधिकारी ने प्रत्याशियों के लिए एक मौका दिया है। निर्वाची पदाधिकारी डॉ अजय कुमार पंडित ने पत्र जारी करते हुए कहा है कि अगर प्रत्यशियों को शिकायत है कि अपना नामांकन पर्चा सही-सही भरे है और वे अपने आवश्य कागजात भी संलग्न किये है तो वे अपने प्राप्ति रसीद तथा सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ जिसकी छायाप्रति वे नामांकन पर्चा में दिए है को लेकर 14 फरवरी को सुनवाई हेतु महाविद्यालय में उपस्थित हो। 14 फरवरी को 11:30 तक शिकायत आवेदन पत्र शिकायत कोषांग के सहायक राकेश कुमार सिंहा को देकर प्राप्ति रसीद ले ले। प्रत्याशियों की अंतिम सूची 14 फरवरी को 1:30 किया जाएगा तथा नाम वापसी इसी दिन तीन बजे होगा।