बेसुध पड़े नशेड़ी को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

मढौरा (सारण)
स्थानीय थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड मे जमीन पर बेसुध पड़े नशेड़ी को पुलिस ने सूचना पर पहुंच अस्पताल ले गयी । बताया जाता है गुरुवार दोपहर एक राहगीर स्टेशन रोड मे बेसुध गिरा पड़ा था ।

लोगों ने कहा की नशा की मात्रा ज्यादा ले लेने से हिल डुल भी नहीं कर रहा था । सूचना पर मढौरा पुलिस ने पहुंच पहले पानी छिड़क जगाने की कोशिश किया । लेकिन नहीं जगने पर पुलिस भान मे लाद अस्पताल ले गयी ।

बेहोशी की हालत मे रहने के कारण नशेड़ी का नाम पत्ता नहीं चल पाया था । पुलिस ने बताया की मेडिकल जांच और होश मे आने के बाद ही कुछ पता चल पायेगा ।