गंगा की अविरलता व निर्मलता को गति प्रदान करने हेतु 25 फरवरी को चिरांद से होगा गंगा रथ यात्रा का शुभारंभ
#दिन के 11 बजे बंगाली बाबा घाट पर होगा गंगा पूजन
#सोनपुर के काली घाट पर होगी गंगा महाआरती
#यात्रा में शामिल होंगे कई संत व अन्य प्रदेशों के श्रद्धालु
डोरीगंज/सारण : गंगा की अविरलता व निर्मलता को गति प्रदान करने हेतु 25 फरवरी को गंगा समग्र उत्तर बिहार के तत्वावधान में प्रारंभ होने वाली गंगा रथ यात्रा में गंगा के तटीय इलाकों के लोगों को जागरूक करने को लेकर निकाले इस यात्रा में कई संत महात्मा व अन्य प्रदेशों के श्रद्धालु शामिल होंगे। इस कार्यक्रम को ले महादेव मंदिर राजेन्द्र सरोवर छपरा मंे चिरांद विकाश परिषद के संरक्षक श्री-श्री 1008 कृष्ण गिरि जी महाराज उर्फ नागा बाबा की अध्यक्षता में शुक्रवार को बैठक की गई। जिसमें कार्यक्रम की भव्यता को ले कई निर्णय लिए गए।
इस संबंध में गंगा समग्र के जिला संयोजक ज्योति शंकर मिश्र ने बताया कि काशी से आचार्य राजेश कौशिक व अन्य वैदिक ब्राह्मणों द्वारा चिरांद के बंगाली बाबा घाट पर 25 फरवरी को 11 बजे गंगा पूजन होगा। तत्पश्चात गंगा रथ यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा जो आमी, दिघवारा, शीतलपुर, नया गांव होते हुए सोनपुर के काली घाट पर पहुंचेगी। जहां संध्या गंगा महाआरती होगा। उन्होंने बताया कि यह यात्रा उत्तर बिहार गंगा समग्र द्वारा छपरा से कटिहार तक जायेगी।
बैठक में गंगा समग्र के प्रांत सह संयोजक श्रीराम तिवारी, देवेशनाथ दीक्षित, रामदयाल शर्मा, रघुनाथ सिंह, श्याम बहादुर सिंह, राशेश्वर सिंह, कमलकिशोर पाण्डेय, मुरली मनोहर तिवारी समेत कई लोग मौजूद थे।