सिवान :साइकिल सवार को बचाने में बाइक सवार दो युवक घायल
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर 
 बसंतपुर (सिवान) : 
भगवानपुर के नगवां में एनएच 101 पर सोमवार की शाम करीब पांच बजे बाइक पर सवार दो युवक एक साइकिल को बचाने में गिरकर घायल हो गए। बताया गया कि सारण के पानापुर थाने के भोरहा निवासी उपेंद्र कुशवाहा (25) तथा आजाद शाह (22) जनता बाजार थाना क्षेत्र के तेलछा गांव जा रहे थे, तभी नगवां में घटना हुई। पीएचसी से दोनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।