
छपरा। अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी संस्था इनर क्लब ऑफ सारण ने 75 वे स्वतंत्रता दिवस पर अध्यक्ष अनिता राज की अध्यक्षता में इम्पीरियल गार्डन में झंडोत्तोलन किया। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष अनिता राज ने कहा कि हर भारतीय के लिए यह दिन काफी गर्व का होता है 15 अगस्त के ही दिन वर्ष 1947 में भारत एक स्वतंत्र राष्ट्र बना था। मेरी तरफ से सभी को स्वंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। इस अवसर पर क्लब की तरफ से दिनेश महतो को एक ठेला दिया गया वो एक मजदूर है जो कि भाड़े के ठेला पे सीमेंट बालू ढोने का काम करते हैं जिससे मुनाफे का आधा हिस्सा भाड़े में चला जाता है इसी को देखते हुए क्लब ने इन्हें एक नया ठेला दिया जिससे ये अपना पूरा मुनाफा कमाकर अपना घर अच्छे से चला सके।इस अवसर पर क्लब की अन्नु जायसवाल, अंजू फ़ैशन और सुषमा गुप्ता मौजूद थी ये जानकारी क्लब की एडिटर अंकित जायसवाल द्वारा दी गयी।




Recent Comments