सिवान : धूमधाम से मना क्रिसमस, चर्चों में हुई विशेष प्रार्थना सभा
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर
सिवान :
सोमवार को जिले भर में क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इसके लिए महादेवा, छोटपुर, मैरवा आदि में स्थित चर्चों की भव्य सजावट की गई थी। रविवार की रात 12 बजते ही चर्चों की घंटियां बज उठीं। प्रभु यीशु मसीह के अवतरण की खुशी में लोग नाचने लगे। एक-दूसरे को बधाइयां भी दीं।
मसीही समुदाय ने अपने घरों को भी इस खास अवसर पर सजाया है। कैरली सांग चर्चों में गूंज रहा था। सोमवार को विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन कर प्रभु के प्रति कृतज्ञता जाहिर की गई। महादेवा चर्च के फादर मणि मसीह ने बताया कि मसीही समुदाय के लिए इससे बड़ा खुशी का दिन कोई और नहीं है। इसलिए सभी लोग इसे उल्लास के साथ मना रहे हैं। लोगों को प्रभु यीशु मसीह के बताए रास्ते पर चलने की सीख दी जा रही है।




Recent Comments