मशरक: मशरक प्रखंड के पूर्वी पंचायत के दक्षिण टोला गांव में यादव टोला मुहल्ले में टोले के लोगों की वर्षों की मांग को मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह ने शुक्रवार को विधिवत ईट रखकर सड़क सोलिंग का शुभारंभ किया। मामले में मुखिया संघ के अध्यक्ष व पूर्वी मुखिया प्रतिनिधि अमर सिंह ने बताया कि दक्षिण टोला गांव में पंचायत और प्रखंड के सबसे अंतिम छोड़ पर अवस्थित यादव टोला में आने जाने के लिए वर्षों से गांव वालों की सड़क समस्या बनी हुई थी यहां सड़क की जमीन भी स्थानीय लोगों की सहमति नही बनने और सड़क जैथर पंचायत के मुख्य सड़क में जोड़ना बड़ी समस्या थी जिसे गांव के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों की अगुवाई में सहमति बनाकर सड़क निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया गया। वही गांव वालों ने कहां कि सड़क बनने से टोले के पच्चीस घर में रहने वालों को सड़क की समस्या की मांग वर्षों से थी जिसे मुखिया जी के सौजन्य से कराया जा रहा है जिससे गांव में खुशी का माहौल है। मौके पर बृजकिशोर राय, संतोष राय, रविन्द्र राय उर्फ व्यास जी,प्रवीण बाबा, बेचूं बाबा समेत टोले के एक दर्जन लोग मौजूद रहे।