
तरैया: सारण उत्पाद विभाग के निर्देश पर तरैया थाने में जप्त विदेशी शराब 126.375 लीटर व देशी शराब 3495 लीटर को शनिवार को विनष्ट किया गया। कांड संख्या 298/19 व अन्य चार काण्डों में 3621.375 लीटर देशी व विदेशी शराब जप्त हुआ था।जिसका विनष्टीकरण किया गया। उक्त मौके पर मजिस्ट्रेट के रूप में तरैया सीओ वीरेन्द्र मोहन व मद्य निषेध विभाग के एसआई कुश कुमार,अमित आनंद,थानाध्यक्ष राजेश कुमार, मद्य विभाग के सिपाही मनोज कुमार व दिलीप कुमार,चौकीदार हैदर अली,रामेश्वर माँझी, वकील राय, जुलिस कुमार व अन्य मौजूद थे।




Recent Comments