सिवान :रात में अतिक्रमण कर दुकान बनवाने के निर्माण को सीओ ने रोका
प्रवेज़ अख्तर/सिवान
जिले के मैरवा प्रखंड कार्यालय से सटे व्यापार मंडल भवन के मुहाने पर 12 फीट उंचा दुकान बनवाने के कार्य को अवैध मानते हुए अंचलाधिकारी ने रोक लगा दिया. मंगलवार की रात 9 बजे रात में हो रहे निर्माण की सूचना पर पहुंचे सीओ पंकज कुमार ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से निर्माण कार्य रोकते हुए उसके सभी समान को जब्त कर लिया. निर्माण कार्य जहां हो रहा था वह पीडब्लूडी का क्षेत्र माना जाता है. ज़ो मानक के आधार पर निर्माण अवैध था. कार्य को रोकते हुए सीओ पीडब्लूडी विभाग को इस काम के लिए नोटिस करेगे़यह जानना चाहेंगे कि उसका क्षेत्र है या नहीं इसके अलावा निर्माण कर रहा ब्यक्ति वैध है या नहीं. इस संबंध में सीओ पंकज कुमार ने कहा कि किसी नईम मियां द्वारा रात में निर्माण कार्य कराया जा रहा था जो अवैध था जिसपर रोक लगा दी गयी है. इस मामले में पीडब्लूडी को सूचित कर कागजात की मांग की जायेगी.