​*मधेपुरा:चौसा बाजार निवासी  सुभाष भगत की मौत रामेश्वर में हुई*
👈संजय कुमार सुमन”दैनिक खोज खबर”मधेपुरा👉
चौसा बाजार निवासी 65 वर्षीय सुभाष भगत की मौत हृदय गति रुक जाने से बीते दिन हो गई। उनका निधन रामेश्वर में हुई है।घटना उस समय हुई जब वे भ्रमण के लिए रामेश्वरम जा रहे थे।
बताया जाता है कि स्वर्गीय भगत बंगलोर में आयोजित अखिल भारतीय सत्संग समारोह में परम पूज्य व्यासानंद जी महाराज के प्रवचन को सुनने के लिए गए थे। सत्संग कार्यक्रम सम्पन्न होने के बाद वे सुप्रसिद्ध मंदिर रामेश्वर जा ही रहे थे कि अचानक उसकी मौत हो गई। स्वर्गीय भगत के परिजनों में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। स्वर्गीय भगत अपने पीछे दो पुत्र सुनील कुमार भगत व नीरज कुमार और एक पुत्री रानी कुमारी को छोड़ गए हैं।उनके निधन से चौसा बाजार में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।
स्वर्गीय भगत के आकस्मिक निधन पर 20 सूत्री के पूर्व अध्यक्ष अम्बिका गुप्ता, जदयू नेता कुन्दन कुमार बंटी,भाजपा नेता राजेंद्र प्रसाद भगत, मनोज शर्मा, कांग्रेस नेता पुरुषोत्तम राम,  व्यवसायी शंभूशरण चौरसिया,कैलाश प्रसाद चौरसिया,अवधेश कुमार डब्लू,मनोज कुमार भगत, प्रकाश कुमार सिंह, संजय कुमार संजू, धनराज भगत,नवलकिशोर भगत,रामानंद भगत,जदयू नेता चंदेश्वरी साह,पूर्व मुखिया सूर्य कुमार पट्वे, श्रवण कुमार पासवान, मुखिया प्रतिनिधि सचिन कुमार बंटी, सरपंच प्रतिनिधि गजेंद्र प्रसाद यादव,पूर्व जिला परिषद प्रतिनिधि मनोज राणा,शिव शिष्य परिवार के राजेन्द्र यादव,अवधेश साह आदि ने शोक व्यक्त किया है।