सिवान :स्वच्छ भारत पखवारा के मौके पर छात्र-छात्राओ ने निकाली15 किलोमीटर साइकिल रैली

#न्यूज़ इनपुट -परवेज अख्तर
तरवारा

जीबीनगर थाना क्षेत्र के चांड़ी बाजार स्थित अर्जुन फउंडेशन व सूचना एवं प्रौधोगिकी मंत्रालय के द्वारा संचालित कॉमन सर्विस सेंटर के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को जागरूकता रैली निकाली गई।इस कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान के तहत स्वच्छ भारत पखवारा के अंतिम दिन लोगों को जागरूक करने के लिए साइकिल रैली निकाल कर प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान को मजबूत करने के लिए रैली के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया।

इस रैली में पांच सैकड़ों छात्राओं ने भाग लिया।बच्चों ने एक तरफ लोगों में स्वच्छता की अलख जगाई तो दूसरी तरफ डिजिटल साक्षरता के प्रति भी जागरूक किया। इस मौके पर स्वच्छ भारत के लिए बच्चों व अधिकारियों ने शपथ ली। रैली में सीएससी के जिला समन्वयक सचिन कुमार सिंह,स्वच्छ भारत के जिला पर्यवेक्षक प्रिंस कुमार,अर्जुन फउंडेशन के निदेशक अर्जुन कुमार,फउंडेशन के सदस्य शशिकांत कुमार,शहजादा समीर,प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार सिन्हा,अंचलाधिकारी वकील सिंह,प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि अमीरुल्लाह सैफी आदि थे।