सिवान :चैन पुलिंग करते एक धराया
सीवान
डाउन जनसाधारण एक्सप्रेस में चैनपुलिंग करते एक युवक को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने बताया कि डाउन जनसाधारण एक्सप्रेस में मैरवा स्टेशन के पश्चिमी आउटर पर उतरने के लिए बार बार चैनपुलिंग कर रहा था।जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चैनपुलिंग कर भाग रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक मैरवा थाना क्षेत्र के चौमुखा गांव का रामजी चौहान है।