युवती लापता
प्रवेज़ अख्तर/सिवान
जिले के मैरवा के करछुई की एक युवती मंगलवार से ही लापता बताई जा रही है. युवती के पिता द्वारा अपनी युवती के अपहरण का मुकदमा पंजीकृत कराया गया है. लडकी के पिता द्वारा जीरादेई थाना क्षेत्र के सिसहानी निवासी एक युवक को अपहरण का आरोपित बनाते हुए थाने में आवेदन दिया गया है. थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस छापेमारी कर रही है.
———–