बेतिया:-राष्ट्रीय आजाद मंच नगर इकाई बेतिया द्वारा असहाय व्यक्तियों के बीच वस्त्र दान अभियान चलाया गया

✍”दैनिक खोज खबर ” विशेष संवाददाता नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉 आज दिनांक 10-04-2017 को राष्ट्रीय आजाद मंच नगर इकाई बेतियां द्वारा स्थानीय चेक पोस्ट के समीप झुग्गियों में अपने जीवन व्यतीत करने वाले असहाय व्यक्तियों के बीच वस्त्र दान अभियान चलाया गया कार्यक्रम का नेतृत्व नगर उपाध्यक्ष दीपक कार्यालय किया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विशाल कुमार मिश्र ने कहा कि आधुनिक जीवन शैली में हम अर्थ साधना तो करते हैं लेकिन धर्म साधना कम ही कर पाते हैं आत्मा को प्रार्थना तक पहुंचाने के लिए धर्म साधना जरूरी है वस्त्र दान उसका श्रेष्ठ माध्य में यही श्रेष्ठ मानव की सेवा भी है।
वही नगर अध्यक्ष शैलेश कुमार दुबे ने कहा कि आजाद मंच की ओर से निर्धन असहाय व्यक्तियों के लिए शुरू से ही ऐसे कार्यक्रम होते रहे हैं तथा आशा हे छात्रों को निशुल्क शिक्षा भी दी जाती है आने वाले समय में भी राष्ट्र हित में आजाद मंच ऐसा कार्य करते रहेगा। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम मंत्री अभिषेक गुप्ता ने किया। इस दौरान आजाद मंच के कार्यकर्ताओं ने लोगों से उनके दैनिक जीवन की समस्याओं की जानकारी ली और उसे जल्द ही दूर कराने का आश्वासन भी दिया। मौके पर विकास कुमार आर्य, मोहित राय, शुभम श्रीवास्तव,निखिल प्रकाश, शिवम कुमार शुक्ल, नवनीत कुमार,सागर झा सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे॥




Recent Comments