सिवान :मुख्य आरोपित के साथ रात भर खाक छानती रही पुलिस
#परवेज अख्तर /सीवान :
मैरवा(सिवान): मैरवा थाना क्षेत्र के मिस्कराही गांव में बुधवार को हुई हत्या की घटना के बाद पुलिस अभिरक्षा में पहुंचे मुख्य आरोपित को मैरवा पुलिस अभिरक्षा में लेकर गुठनी थाना चली गई। वहां मेडिकल चेकअप के बाद उसे एएसपी
कांतेश कुमार मिश्र, आरक्षी निरीक्षक अरुण कुमार, मैरवा थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने पूछताछ की । घटना के कारणों की गहराई में जाना चाहा लेकिन बात वहीं 10 रुपये के सर्फ को लेकर हुए विवाद तक पहुंच कर रह गई। फिर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार के बारे में पूछताछ की।
बताए गए जगह पर पुलिस रात भर हथियार को तलाशती रही लेकिन हथियार का कोई अता पता नहीं मिल सका। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को अभिरक्षा में लेकर रात भर हत्या में प्रयुक्त हथियार के लिए ख़ाक छाना लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी।
राजद ने की घटना की निंदा
मैरवा (सिवान): राजद के एक दर्जन कार्यकर्ता मृतक के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी और इसके बाद जनाजा में शामिल हुए। इसमें जीरादेई प्रखंड
अध्यक्ष हरेंद्र पटेल, अजय चौहान, संजय सिंह कुशवाहा ,श्रीकांत यादव,प्रमोद यादव, नगर पंचायत के वार्ड पार्षद कैसर इमाम (भोला) शामिल थे।
बाद में जीरादेई राजद अध्यक्ष हरेंद्र पटेल ने कहा की बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है। आम आदमी की सुरक्षा काफी मुश्किल दिख रही है। उन्होंने कहा की 10 रुपये को लेकर हुए विवाद में हत्या कर दी जाए तो ऐसी सरकार की जनता को जरूरत नहीं।
——————