सिवान :ट्रासंफार्मर से तेल व उपकरण की चोरी
#परवेज़ अख्तर/सीवान:
जिले के असांव थाना के सदलपुर गांव के टोला धुमनगर में गुरुवार की सुबह उस समय ग्रामीण भौचक हो गए जब उन्होंने गावं में लगे ट्रांसफार्मर को खुला और उसमें लगे सारे उपकरण को गायब देखा। देखते ही देखते यह बात पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। लोग एकत्रित हुए और इसकी सूचना विभाग को दी। गांव में बुधवार की रात से ही बिजली की सप्लाई ठप है। बताया जाता है कि सदलपुर गांव के धुमनगर टोला में 16 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया गया है। बुधवार की रात अज्ञात चोरों द्वारा 16 केवीए के ट्रांसफार्मर को खोलकर उसके तेल,सहित अन्य उपकरणों की चोरी कर ली। चोरी के बाद गांव में बिजली बाधित हो गई है।