सारण :अग्नि पीड़ितों को प्रशासन ने दी सहायता राशि


छपरा:छपरा सदरांचलान्तर्गत दो दिन पूर्व कोटवापट्टी रामपुर पंचायत अंतर्गत सुरतपुर गांव में गैस सिलेंडर में आग लगने से नीतू देवी का खपरैल का मकान जल गया था। पंचायत जलालपुर अंतर्गत काजीपुर में दो महादलितो भूषण राम एवं धुरंधर राम के घरों में तीन दिन पूर्व आग लगने से सभी समान जल कर राख हो गया था। सभी अग्नि पीड़ितों को आज 9800/-की राशि सहायता स्वरुप चेक से सीओ द्वारा प्रदान की गयी।इस अवसर पर सभी अंचल कर्मी के साथ मुखिया कोटवापट्टी जय प्रकाश सिंह भी उपस्थित रहे।