सिवान :सलमान के जनाजा में दिखा मातम का नजारा
#परवेज अख्तर/सीवान
महज दस के वाशिंग पाउडर को लेकर हुए विवाद में मैरवा के मिस्करही के सलमान की हत्या के दूसरे दिन गुरुवार को शव दफन किया गया। जनाजे में मोहल्ले के अलावा काफी संख्या में दूरदराज के लोग भी शामिल हुए। मां अलीमुन नेशा के चित्कार के साथ उसके जवान बेटे का जनाजा निकला तो उसमें शामिल अधिकांश की आंखें नम हो गईं। मृतक के शव को कंधा देने भाई का कदम आगे बढ़ा तो उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। अपने बेटों के साथ गनी अनवर ने मृत बेटे सलमान के जनाजे को कंधा दिया और फिर सभी लोग पीछे पीछे लोग चल पड़े। कंधा बदल-बदल कर लोग आगे बढ़ते रहे। उस दुनिया की तरफ सलमान रवाना हो गया जहां से फिर कभी कोई नही लौटता। उसे दफन कर सभी अपने
अपने घर लौट गए। बस चर्चा होती रही की महज 10 रुपये के लिए सलमान की हत्या कर दी गई। ऐसा कुकृत्य करने वाले को कौन माफ कर सकता है। यही कारण है कि आक्रोश की चिंगारी अब तक ठंडी नहीं हो सकी है। लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने आरोपितों के घर के पास घटनास्थल के निकट पुलिस बल तैनात कर दिया है। घटना के एक घंटा के इसराक ने मैरवा थाना में आत्मसमर्पण तो कर दिया लेकिन अन्य की गिरफ्तारी नहीं होने से मृतक के परिजन और आसपास के लोगों का गुस्सा कम नहीं हो रहा है।




Recent Comments