
दैनिक खोज खबर/परसा( सारण)। परसा स्थित मस्तिचक अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल द्वारा प्रस्तावित 3,00,000 क्षमता वाले अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल सामुदायिक केन्द्र के नए भवन के लिए भूमि पूजन से पूर्व शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने कलश स्थापना की और इस ऐतिहासिक परियोजना की शुभारंभ प्रक्रिया को आधिकारिक रूप से प्रारम्भ किया। इस मौके पर कलश स्थापना समारोह में बिहार प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष दिलीप जयसवाल, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, भाजपा सारण जिला अध्यक्ष रंजित सिंह, प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश सिंह समेत अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। वही इस अवसर पर विशेष गायत्री साधना अनुष्ठान की शुरुआत हुई । जो आगामी आठ दिनों तक चलेगी। इस साधना के माध्यम से पूरे वातावरण को पवित्र और ऊर्जावान बनाकर, 20 सितम्बर को होने वाले भूमि पूजन समारोह के लिए आध्यात्मिक आधार तैयार किया जाएगा।
मुख्य भूमि पूजन होगा 20 सितम्बर 2025 को
20 सितम्बर 2025 को होने वाले औपचारिक भूमि पूजन समारोह में सूबे के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं शांतिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि सम्मिलित होंगे और इस परियोजना को शुभ आशीर्वाद देंगे।इस अवसर पर निदेशक डॉ.मृत्युंजय तिवारी व डा. अजीत पोद्दार ने संयुक्त रूप से मुख्य अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। निदेशक डॉ. मृत्युंजय तिवारी ने बताया कि परियोजना का महत्व के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि नया अखंड ज्योति सामुदायिक केन्द्र प्रतिवर्ष तीन लाख निःशुल्क नेत्र सर्जरी करने की क्षमता रखेगा।यह केन्द्र अखंड ज्योति के विजन 2030 का एक प्रमुख आधारस्तंभ है। जिसके अंतर्गत केवल बिहार में पांच लाख वार्षिक नेत्र सर्जरी करने की क्षमता विकसित की जाएगी। इसके साथ ही मस्तिचक विश्व का सबसे बड़ा आई केयर अस्पताल बनेगा, जो बिहार की धरती के लिए एक गौरवमयी उपलब्धि होगी। इस दौरान डीआईजी नीलेश कुमार,जिलाधिकारी डा. अमन समीर,पुलिस अधीक्षक डा कुमार आशीष भारती भी मौजूद रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का सांसद प्रतिनिधि के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

दैनिक खोज खबर/परसा (सारण)। परसा स्थित मस्तीचक अखण्ड ज्योति ऐसी होस्पिटल में नए भवन निर्माण के लिए कलश स्थापना समारोह में पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा का भाजपा जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह व सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह के नेतृत्व में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओ ने अंगवस्त्र वा बाबा हरिहर नाथ मंदिर का प्रतीक चिन्ह भेंट कर अभिनंदन और स्वागत किया। इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि व प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का पहली बार परसा के धरती पर आगमन होना बहुत ही गौरव की बात है। वही इनके आगमन से सारण जिला सहित पूरा बिहार धन्य है। इस दौरान आचार्य विकास शर्मा, राजीव चौरसिया, नगर अध्यक्ष भूलन सिंह, अमित सिंह, विकास सिंह, चंदन सिंह, अजय नाथ पूरी, रामानंद सिंह, सुमन्त बाबा, संतोष शर्मा, राकेश राय सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।




Recent Comments