भागलपुर:होली मिलन में राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने जमाया रंग
पुष्पराज कुमार”दैनिक खोज ख़बर” नवगछिया(भागलपुर)
शनिवार को बिहपुर के रेलवे मैदान पर नवगछिया बॉल बैडमिंटन संघ के संयोजन में होली मिलन समारोह आयोजित की गई। जिस में राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने रंग, अबीर, गुलाल के साथ होली के गीतों पर डांस के साथ खूब थिरके। व्यवस्था का जिम्मा संघ के जिला सचिव ज्ञानदेव कुमार संभाले हुए थे। इस मिलन समारोह में पूर्व मध्य रेलवे के एइएन रविन्द्र कुमार राज भी शरीक हुए।
श्री राज ने कहा कि होली गिले-शिकबे व पुराने कड़वाहट को भूलकर आपसी प्रेम का संदेश देता है। वही मुख्य अतिथि ई0 कुमार शैलेन्द्र ने खिलाड़ियों को गुलाल लगाया व मिठाई खिलाया। शमीम मुन्ना ने सभी के जीवन में सतरंगी खुशियों की कामना की व शांति व सौहार्द बनाये रखने का संदेश दिया। इस मौके पर राहुल राज, गुड्डू साह, रवि कुमार, अभिजित कुमार ने भी समारोह में भाग लेकर खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मिलन समारोह में राष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल, अमन, अमित, सैफ, अंकित, गुलशन, सन्नी, सूरज आदि समेत बड़ी संख्या में खिलाड़ी व गणमान्य लोग शामिल थे।




Recent Comments