मानव श्रृंखला की सफल बनाने की रणनीति पर बैठक में हुई चर्चा
#12 जनवरी को निकाली जायेगी ऐतिहासिक जागरूकता रैली
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर
सिवान
जिलाधिकारी महेंद्र कुमार के निर्देश पर 21 जनवरी को आयोजित होने वाली
मानव शृंखला के सफलता हेतु बुधवार को ई किसान भवन में स्थानीय सभी
विभाग के अधिकारी एव कर्मियो एव प्रधानाध्यपको की बैठक आयोजित की गयी ।बैठक को बीडीओ
रवि सिन्हा ने शामिल सभी अधिकारियो एव कर्मियो से मानव श्रृंखला के सफल
आयोजन पर विचार एव सुझाव माँगा । उन्होंने उपस्थित सभी अधिकारियो एव
कर्मियो को अवगत कराया कि इस महती आयोजन के प्रखंड प्रभारी सीओ पंकज
कुमार को बनाया गया है ।जिनके निर्देशन में सभी काम करेगे ।12 जनवरी को जागरूकता रैली निकालने का लिया गया निर्णय ।कल्याण पदाधिकारी बसंत कुमार
ने कहा कि इस वर्ष श्रृंखला की दुरी दो किलो मीटर बढ़ा दी गयी है । सारण जिले
के सहाजितपुर थाने के सीमा पिंडरा के पास से मलमलिया नहर पुल तक 11 किलो
मीटर एव भगवानपुर मोरा पथ में भगवानपुर से बिमल चौक तक हाथ से हाथ जोड़
कर श्रृंखला बनाई जायेगी । उन्होंने बैठक को अवगत कराया कि 13 सेक्टर बनाये
जायेगे ।सभी सेक्टर पर सेक्टर पदाधिकारी तैनात होंगे । स्वास्थ्य सेवा के लिए
चिकित्सको का दल , दवा एव एम्बुलेंस सेवा तैनात रहेगी । बैठक में एम् ओ लाल
प्रताप सिंह , कल्याण पदाधिकारी बसंत सिंह , प्रधान सहायक कृष्णदेव प्रसाद ,
शिक्षक मनीष सिंह , प्रदीप कुमार , विजय ठाकुर , अबुल कलाम आजाद , अमरेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे ।




Recent Comments