
मशरक (सारण)। मशरक महम्मदपुर एसएच-90 पर मशरक थाना क्षेत्र के चैनपुर बाजार के पास अनियंत्रित ट्रक ने साइकिल सवार को गंभीर रूप से टक्कर मार दी जिसमें साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय दुकानदारों ने ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ मनोरंजन सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। घायल तरैया थाना क्षेत्र के गलिमापुर गांव निवासी रामसुभग सिंह बताए जाते हैं। घायल के परिजनों ने बताया कि वह मशरक थाना क्षेत्र के कवलपुरा गांव मे अपनी पुत्री से मिलकर वापस अपने गांव गलिमापुर लौट रहे थे कि चैनपुर बाजार के पास अचानक अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से धक्का मार फरार हो गया। जिसे लोगों द्वारा मशरक प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में पहुंचाया गया जहां इनकी प्राथमिक उपचार के बाद छपरा रेफर कर दिया गया ।




Recent Comments