सारण :दहेज़ प्रथा व बाल विवाह के विरुद्ध सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाने हेतु अगामी 21 जनवरी को मानव श्रृंखला कार्यक्रम की तैयारी को लेकर हुई बैठक
परसा /सारण
परसा-प्रखंड के सभागार कक्ष में दहेज़ प्रथा व् बाल विवाह के विरुद्ध अगामी 21 जनवरी को मानव श्रृंखला कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर बीडीओ धर्मवीर कुमार की अध्यक्षता में पदाधिकारियो की बैठक आयोजित की गई ।बैठक में 20 जनवरी को लोगो को जागरूक करने हेतु मध्य विद्यालय परसा में सांस्कृतिक कार्यक्रम करने नुक्कड़ नाटक बाइक रैली प्रभातफेरी साईकिल रैली निकालने का निर्णय लिया गया।बैठक में चौक से सोनहो बाजार तक 10 किलोमीटर की लंबी मानव श्रृंखला को ले 10 सेक्टर बनाये गये जिसमे प्रत्येक सेक्टर हेतु सेक्टर इंचार्य प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया गया ।बीडीओ ने उपस्थित पदाधिकारियो से अपने अधीनस्थ सभी शिक्षकगण छात्र छात्राओ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ जनवितरण दुकानदार सरकारी कर्मचारियों व् जनप्रतिनिधियो को ससमय उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्देश दिया गया। बैठक में सीओ रामभजन राम बीईओ दिवाकर सिंह कृषि पदाधिकारी सत्यनारायण राय थानाध्यक्ष सुरेश कुमार यादव सीडीपीओ कुमारी अनुपमा कल्याण पदाधिकारी म रजी इमाम आपूर्ति पदाधिकारी पंकज कुमार बी सीओ उदय कुमार के आर पी संजू कुमारी सरोज जीविका प्रतिनिधि मानित कुमार सिंह आदि उपस्थित थे ।




Recent Comments