
मांझी(सारण)। प्रखंड के कोहड़ा मठिया में करीब 5 करोड़ 17 लाख की लागत से नव-स्थापित 33/11 केवीए के पावर सब स्टेशन को निर्माण कम्पनी वीटीएल के सीनियर इंजीनियर अविनाश मिश्रा के द्वारा तकनीकी जानकारी देने के बाद विद्युत विभाग को हैंड ओवर कर दिया गया। वहीं जेई गौतम कुमार की मौजूदगी में एसबीओ सोनू शुभम ने स्थानीय कोहड़ा बाजार व नसीरा के कुछ हिस्सों एवं बलेसरा रूट के कुछ गांवों में बिजली की सप्लाई शुरू कर दी गई। इलेक्ट्रिक सप्लाई ट्रायल पूरी तरह सफल रहा। जेई गौतम कुमार ने बताया कि तीन से चार दिनों के अंदर इस पीएसएस से जुड़े दो दर्जन से अधिक गांवों में बिजली की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। मौके पर साइट इंजीनियर बीरबल कुमार, सुधीर ठाकुर, एसबीओ सुनील प्रसाद, अधिराज कुमार, मुन्ना कुमार, लाइन मैन अनीश कुमार, दीपक कुमार, नीरज कुमार, आरआरएफ राकेश राय, पप्पू पंडित आदि मौजूद थे।




Recent Comments