सिवान :श्यामपुर ने सेमीफाइनल किया प्रवेश
#न्यूज़ इनपुट -परवेज़ अख्तर
जीरादेई:- प्रखंड के राजवंशी देवी प्रागण में चल रहे डॉ राजेंदर प्रशाद जिला स्तरीय क्रिकेट टूनामेंट का आज पहला क्वाटर मैच श्यामपुर और अकोलिह के बीच खेला गया । पहले बल्लेबाजी करते हुए श्यामपुर के निधारिध 14 ओवर में 140 रन बनायीं । जवाब में उत्तरी अकोलाही के टीम ने 14 ओवर में 136 रन बनाई । जिसके परिमाण स्वरुप शयमपुर के टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया । विजेता टीम के कप्तान मोहशीन खान को मैन ऑफ़ थ मैच का आम आदमी पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष नैमुल हक़ सिद्दिकी द्वारा पुरस्कार से नवाजा गया । मोहशीन खान ने 22 गेंद में 42 रन बनाये और 4 ओवर में 2 विकेट लिये थे । पुरस्कार देने के बाद आप के नेता नैमुल हक़ सिद्दीकी ने कहा कि खेल आपसी भाईचारगी के प्रतिक है खेल समाज को जोड़ता है एक जातीय स्तर से उठकर सामाजिक सुधारक का कार्य करता है मौके पर दिनेश कुमार,कमरुद्दीन अहमद,कुतुब्बुद्दीन खान,मुन्ना खान,हेमंत सिंह दीपक कुमार,भोला सिंह के साथ कई गरमान्य लोग मौजूद थे ।





Recent Comments