सिवान :बीईओ ने किया शिक्षकों के बीच प्रशस्ति पत्र का वितरण
👉 सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ प्रस्तावित मानव श्रृंखला की रिकॉर्ड-तोड़ सफलता में शिक्षकों का योगदान रहा उत्कृष्ट
👉 सामाजिक परिवर्तन में शिक्षकों की भूमिका सदियों से रही हैं अग्रणी व निर्णायक :-
मोहम्मद मोहिउद्दीन, बीईओ, सीवान सदर
#परवेज अख्तर

सीवान-:
बिहार शिक्षा परियोजना, सीवान के सौजन्य से जिला मुख्यालय स्थित प्रखंड कार्यालय परिसर में शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र वितरित किया गया। प्रशस्ति पत्र बीईओ मोहम्मद मोहिउद्दीन ने वितरित की। उल्लेखनीय है कि सरकार की महत्वाकांक्षी थीम बाल विवाह एवं दहेजप्रथा उन्मूलन हेतु प्रस्तावित 21 जनवरी को राज्यव्यापी मानव श्रृंखला की ऐतिहासिक सफलता में शिक्षकों की भूमिका सराहनीय रही हैं। जिसमें सीवान सदर प्रखंड एवं नगर परिषद क्षेत्र के शिक्षकों ने प्रस्तावित 31 किलोमीटर तक रिकॉर्ड-तोड़ लंबी मानव श्रृंखला निर्मित की। साथ ही सामाजिक कुरीतियों को जड़ से उखाड़ फेंकने का महत्वपूर्ण संदेश जन जन तक पहुंचाने का अनूठा व जीवट कार्य किया। बीईओ ने शिक्षकों के उत्कृष्ट योगदान के लिए आभार प्रकट करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि जब-जब समाज में आमूल-चूल परिवर्तन हुए हैं उनमें शिक्षकों की भूमिका अग्रणी व निर्णायक रही हैं। मौके पर वरीय साधनसेवी संजय पर्वत, बीआरपी मोहम्मद हाफिज, आदर्श मध्य विद्यालय सलेमपुर के संकुल समन्वयक राधेश्याम यादव, शैलेंद्र पाण्डेय, अजय कुमार, मनोज कुमार, विनय कुमार राम, जितेंद्र उपाध्याय, परशुराम यादव, संतोष कुमार, राकेश कुमार, भरत कुमार, असगर अली, जगनारायण बैठा, अभ्यासार्थ मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक रितेश कुमार, प्राथमिक विद्यालय इस्लामिया, उर्दू के सहायक शिक्षक शमीम अख्तर आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।




Recent Comments