सिवान :मारपीट में 6 लोग घायल
सीवान:
जिले के मैरवा के धरहरा गांव में रविवार को आपसी कहासुनी के विवाद में हुई मारपीट में 6 लोग घायल हो गए। घायलों में धरहरा के राजाराम सिंह, रामायण सिंह, हीरालाल सिंह, पारस सिंह, निखिल कुमार तथा किरण हैं। एक पक्ष के द्वारा विवाद का कारण अपने गांव के ही
दूसरे पक्ष के पारस सिंह पर प्रायः शराब पीकर गाली देना बताया है। इनका कहना था कि बार बार पुलिस को सूचना देने के बाद भी पुलिस नहीं आई तथा आज जब परिजनों ने गाली देने का कारण पूछा तो पारस सिंह तथा उनकी पत्नी, लडका और लडकी ने लाठी डंडे से मार पीट कर राजा राम सिंह, रामायण सिंह तथा हीरालाल सिंह को घायल कर दिया है। वहीं दूसरे पक्ष ने झगडे का कारण पुरानी रंंजिश बताया है। दूसरेे पक्ष के पारस सिंह का कहन था कि पहले पक्ष के लोगोंं के द्वारा पुराने झगडे को लेकर मुझे, मेरे लडके निखिल तथा किरण को घायल कर दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है ।