सिवान :डीएलएड ओडीएल द्वितीय सेमेस्टर की संपर्क कक्षाएं संपन्न
#परवेज अख्तर

सीवान-:
जिला मुख्यालय स्थित डाइट में एससीईआरटी द्वारा संचालित डीएलएड ओडीएल द्वितीय सेमेस्टर की सभी 25 संपर्क कक्षाएं रविवार को संपन्न हो गई। साधन सेवियों के द्वारा पूरे सत्र के दौरान नियमित पाठ्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण आदि पर विशेष परिचर्चा की गई। व्याख्याता अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि एक वर्षीय सत्र का समापन हो गया। अब उनकी परीक्षा ली जाएगी। व्याख्याता हृदयानंद सिंह के द्वारा सत्र 2016-18 के शिक्षक प्रशिक्षुओं के बीच कक्षा संचालन के विभिन्न पहलुओं को बताया। इनमें लर्निंग प्लान, एक्शन रिसर्च, नवाचारी चेतना सत्र, बाल केंद्रित, समूह आधारित क्रियाकलाप व खेल विधि से सिखना आदि पर विशेष प्रकाश डाला गया।

व्याख्याता पप्पू कुमार के द्वारा बताया गया कि निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत सरकारी, अनुदानित और निजी स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को 31 मार्च 2019 तक हर हाल में शिक्षण प्रशिक्षण प्राप्त करना अनिवार्य होगा। अंततः सभी व्याख्याताओं के द्वारा प्रशिक्षित शिक्षकों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई ।
मौके पर अविनाश कुमार, सुमंत कुमार पांडेय, संजय कुमार ठाकुर, अल्ताफ हुसैन, मोहम्मद कलीम उमरावती कुमारी, पिंटू कुमार तिवारी, ललित नारायण सिंह, रिंकू कुमारी, लकी कुमारी, अजय कुमार गौड़, संतोष सिंह, नीरज कुमार सिंह, दिनेश साह, संजय कुमार सहित सभी 93 प्रशिक्षु शिक्षक- शिक्षिकाएं उपस्थित थे।