शराबी बेटा ने दारू पीने के लिए मांगा रुपया,नहीं देने पर पिता को मारपीट कर किया घायल

#धर्मेन्द्र कुमार/तरैया (सारण):

प्रखंड के अरदेवा गाँव मे एक पुत्र ने पिता से दारू पीने के लिए रुपया माँगा जब पिता ने रुपया नही दिया तो पुत्र ने पिता को मारपीट कर घायल कर दिया।इस संबंध में पीड़ित पिता कामेश्वर सिंह ने थाने में अपने पुत्र सहित तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमें पुत्र उपेन्द्र सिंह तथा हरपुर फरीदन निवासी रविन्द्र राम एवं शीला देवी को अभियुक्त बनाया है।पीड़ित पिता का कहना है कि उसका पुत्र जमीन हड़पने की नीयत से उसकी हत्या कर देना चाहता है।दारू पीने के लिए रुपया नहीं देने पर मारपीट कर घायल कर दिया है।थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि जाँच किया जा रहा है।