दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट:-
युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या कार शव को खेत मे फेका. जिला के बेतिया मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत गला रेत कर एक युवक की निर्माण हत्या का मामला प्रकाश में आया हैं। समाचार प्राप्त होने तक युवक की पहचान नही हो सकी थी। प्रथम दृष्टिया हत्या का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा हैं। विदित हो कि बेतिया मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बसवरिया के समीप खेत में 18 वर्षिय एक युवक की गल रेत कर हत्या की गई है। सूत्रानुसार बसवरिया के ग्रामीण सुबह खेत में शौच के लिए गये थे। तो उन्होंने खेत में शव देखा। जिसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना की सुचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष श्रीराम सिंह ने बताया कि युवक को चाकू घोप कर और गला काटकर हत्या की गई। वहीं मौके से एक जंजीर और खुन से सना एक स्वेटर बरामद हुई है। प्रथम दृष्टि में पुलिस इसे प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रही है। युवक की पहचान नही हो पाई है। पुलिस हत्या के कारणों को पता लगाने में जुट गई है।