परवेज अख्तर/सीवान. मंडल कारा में गठित विशेष न्यायाधीश रणवीर सिंह की अदालत में विश्वनाथ चौधरी व  मुखिया प्रफ्फुल पटेल हत्याकांड में जानलेवा हमला मामला में अभियोजन द्वारा साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया. दोनों मामला साक्ष्य के लिये चल रहा था. वहीं प्रथम न्यायिक दंडाधिकारी आरएस पांडे की अदालत में तीन मामला लंबित है. अभियोजन ने अपने द्वारा दिये गये आवेदन पर सुनवाई किया. जिस पर कोर्ट का आदेश सुरक्षित हुआ. एक मामला माले कार्यालय पर माले कार्यकर्ता सुभाष यादव पर हमला से जुड़ा था. जिसे अभियोजन ने कमिटमेंट के लिये आग्रह किया. दूसरा मामला रेलवे स्टेशन पर रेल कर्मी के साथ मारपीट से जुड़ा था. अभियोजन से विशेष अभियोजक जय प्रकाश सिंह, सहायक रघुवर सिंह, रामराज सिंह उपस्थित थे. बचाव पक्ष से जेल के अंदर मोबाइल ले जाने पर रोक लगा है. इसको लेकर बचाव पक्ष के अधिवक्ता न्यायालय में उपस्थित नहीं थे. तिहाड़ जेल से शहाबुद्दीन की पेशी वीडियो कांफ्रेसिंग से की गयी.