सिवान :पांच फरवरी तक सभी विद्यालयों को हर हाल में देना होगा डाटा
#चार दिवसीय प्रशिक्षण में अलग-अलग विद्यालयों को दी जा रही है ट्रेनिंग
# एक बुकलेट में देनी है विद्यालय की पूरी जानकारी
#प्रवेज़ अख्तर
सिवान :
जिले के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालयों को अपने विद्यालय का पूरा डाटा एक ही बुकलेट में हर हाल में देनी होगी। जिला शिक्षा कार्यालय में एसएसए के मीटिंग हॉल में चल रही चार दिवसीय प्रशिक्षण में क्या-क्या जानकारी देनी है इसकी ट्रेनिंग दी जा रही है। यू-डाइस के माध्यम से इसकी पूरी जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण के पहले दिन रविवार को जिले के सभी निजी विद्यालयों के हेडमास्टरों को प्रशिक्षण दिया गया। सोमवार एवं मंगलवार को सभी प्रखंडो के बीईओ, बीआरपी एवं सीआरसीसी को प्रशिक्षण दिया गया। वही एक फरवरी को जिले के सभी माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक के हेडमास्टरों को डायट केंद्र में प्रशिक्षण दिया जाएगा। डीपीओ एसएसए समर बहादुर सिंह ने बताया कि यह प्रत्येक साल में एक बार किया जाता है। इसके तहत सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों जिसमे वर्ग एक से वर्ग 12 तक कि पढ़ाई होती है की पूरी जानकारी देना होता है। जिसके तहत इसके आधार पर जिले का शिक्षा बजट तैयार किया जाता है। इसको लेकर यह ट्रेंनिग दी जा रही है। इन्होंने बताया कि इस ट्रेनिंग में एक 20 पेज का बूकलेट दिया जा रहा है जिसमे विद्यालय की सभी जानकारी इसमे विद्यालय से जुड़ी आधारभूत संरचना, शिक्षकों की संख्या, छात्रों की संख्या, कमरों की संख्या,शौचालय आदि अन्य सारी जानकारी इस बुकलेट में भर पांच फरवरी तक हर हाल में देना होगा। इसकी सारी जिम्मेदारी बीईओ की है। नही देने पर कार्यवाई की जाएगी। इसमे डाइस प्रपत्र एवं छात्रवार आंकड़ा संग्रह प्रपत्र भी देना है। ताकि शिक्षा बजट तैयार किया जा सके। ट्रेनिंग में डीईओ चंद्रशेखर राय, एसएसए एमआईएस इंचार्ज विक्रांत कुमार, समंवयक समावेशी शिक्षा मनोज कुमार समेत बीआरपी, सीआरसीसी समेत अन्य उपस्थित थे।




Recent Comments