Θ बेतिया – नरकटियागंज:– विद्यार्थी परिषद द्वारा चंदन गुप्ता के सम्मान में कैंडल मार्च निकाला गया
✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉 विद्यार्थी परिषद नरकटियागंज नगर इकाई ने उत्तर प्रदेश के रहने वाले अभाविप कार्यकर्ता चंदन गुप्ता को गोली मारकर हत्या किए जाने पर व्यापक रूप से निंदा एवं भर्त्सना करते हुए चंदन गुप्ता के सम्मान में कैंडल मार्च निकाला जो पोखरा चौक स्थित रामजानकी मन्दिर के प्रांगण से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए हाई स्कूल स्थित शहिद चौक के पास जा के सभा मे तब्दील हो गयी।
अभाविप के कार्यकर्ताओं का कहना है कि कुछ लोगों की मंसा जिस प्रकार से पाकिस्तान का समर्थन करने वाले कुछ असामाजिक तत्व और लव जिहाद के कुछ कट्टरपंथ जैसे लोग अपनी रोटी सेकने के होड़ मे लगे है और वह अपने विपरीत विचार को हिंसा से कुचलने की कोशिश कर रहे हैं। जिला संयोजक रौशन कुमार ने कहा कि ये वही लोग वही है जो भारत के विरोध में नारे लगाते हैं, कश्मीरी पत्थरबाजों का समर्थन करते हैं। विद्यार्थी परिषद् इस मनसा को कभी पूरा होने नहीं देंगे।और आम युवा इसे कभी नहीं स्वीकारेंगे। नगर मंत्री विशाल कुमार ने यूपी सरकारों से वैसे लोगों कदद चिन्हित कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग की। ताकि आगे से ऐसी घटना न हो। नगर सह मंत्री अनुराग श्रीवास्तव एवम शशि झा ने कहा कि चन्दन गुप्ता को शहीद का दर्जा मीले एवम उनके परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी।
कॉलेज मंत्री चन्दन कुमार एवम सह मंत्री अजीत कुमार ने कहा कि भारत में तिरंगा लिये छात्र की हत्या ये दर्शाती है कि जिहादी मानसिकता वाले लोग कितने मजबूत है इसे जल्द ही कमजोर करने की आवश्यकता है।मौके पर कृष्णा कुमार,निसु कुमार,विशाल शर्मा,वैभव केजरीवाल, चन्दन मिश्र , विनय पांडे, विकाश सर्राफ, अर्जुन भारतीय,अटल भारतिय, मंजीत चौहान,शिवम कुमार, अभिषेक श्रीवास्तव,अमित कुमार वर्णवाल, पंकज तिवारी , प्रभात गुप्ता समेत सैकड़ो कार्यकर्ता इसमें शामिल थे॥ भवदीय रौशन कुमार जिला संयोजक,बेतिया




Recent Comments