
5 वी बिहार पुरुष हैंडबॉल में भाग लेने वाली 16 सदस्यीय सारण टीम चयनित

मशरक (सारण) : प्रखंड कार्यालय अवस्थित क्रीड़ा मैदान में सारण जिला सीनियर पुरुष हैंडबॉल टीम का ट्रायल सह चयन प्रतियोगिता मंगलवार को हुई । ट्रायल में जिला के विभिन्न प्रखंड के 70 खिलाड़ियो ने हिस्सा लिया । जिसमे से 16 सदस्यीय टीम का चयन किया गया।

जिला हैंडबॉल संघ के महासचिव संजय कुमार सिंह ने बताया कि चयनित सारण टीम 25 जनवरी को पटना के लिये प्रस्थान करेगी । इंदर सिंह प्लस टू उच्च विद्यालय शेरपुर पटना में 26 से 28 जनवरी तक आयोजित 5 वी सीनियर पुरुष बिहार हैंडबॉल प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी । टीम का चयन जिला संघ के कोषाध्यक्ष शारीरिक शिक्षक बासुदेव प्रसाद, राष्ट्रीय खिलाड़ी सिकन्दर कुमार एवं पंकज कुमार ने किया। टीम में अभिषेक कुमार सिंह, अंकित कुमार , राहुल कुमार , जयप्रकाश तिवारी,नीतेश कुमार , राजा कुमार , नारायण कुमार ,निखिल कुमार , आदित्य कुमार , राहुल कुमार ,अंकित कुमार ओझा, ऋषि कुमार , अनुज कुमार , अमित कुमार, रितेश कुमार शामिल है




Recent Comments