डिप्टी सीएम कल आएंगे मढ़ौरा

छपरा : मढ़ौरा के भावलपुर गांव में जगन्नाथ मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा एक हजार फलदार वृक्ष वितरण समारोह में शामिल होने बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी 07 नवंबर को आएंगे।इसको लेकर ट्रस्ट द्वारा गाव में एक हजार फलदार वृक्ष का पौधा संग्रहन का कार्य अंतिम तैयारी में है।भाजपा नेता मनोज सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि मेरे पिता जी के पुण्यतिथि पर आयोजित वृक्षारोपण व पौधा वितरण का कार्यक्रम 07 नवंबर को है ।जिसमे बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी,जिले के सांसद राजीव प्रताप रूडी और जनार्दन सिंह सिग्रीवाल समेत भाजपा के कई विधायक व पूर्व विधायक शामिल होंगे।




Recent Comments