स्वीकृत नव सृजित प्राथमिक विद्यालय के निर्माण के लिये चयनित स्थल पर ग्रामीणों ने जताया आपत्ति

इसुआपुर(सारण) : प्रखण्ड के केरवा पंचायत के धामा गांव में स्वीकृत नव सृजित प्राथमिक विद्यालय के लिये गलत जगह का चयन का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है।जिसके आलोक में मुखिया प्रतिनिधि मनोज राय के नेतृत्व में सारण समाहर्ता ,जिला शिक्षा पदाधिकारी, प्रखण्ड शिक्षा पदाधिकारी, बीडीओ,सीओ को आवेदन दिया गया है ।जिसमे लिखा गया है कि विद्यालय निर्माण के लिए जिस जगह का चयन किया गया है वह गांव से काफी दूर है ।जो छोटे बच्चों के हिसाब से बहुत दूर है ।जबकि गावं में ही पांच कट्ठा जमीन उपलब्ध है । जिसपर विद्यालय का निर्माण किया जा सकता है ।जिसके लिए मनोज राय के नेतृत्व में ग्रामीणों की एक टोली गुरुवार को जदयू के बरिष्ट नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह से मिलकर एक आवेदन दिया ।जिसमे समाहर्ता सारण से आग्रह कर पूर्ब में चयनित जमीन पर विद्यालय नही बनाकर गावं में ही उपस्थित जमीन पर विद्यालय बनवाने के लिए आदेश लिया जाय । ताकि छोटे छोटे छात्रों को पढ़ने के लिए गांव से दूर नही जाना पड़े ।मौके पर पूर्ब प्रमुख मितेन्द्र प्रसाद यादव,मुखिया राजकिशोर सिंह, छबिनाथ सिंह ,पुरषोतम सिंह,चन्द्रिका सिंह,लग्न सिंह, अर्जुन सिंह,प्रभाकर नाथ सिंह, ललन सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद थे ।