सिवान :दो घंटे तक शहर रहा ठप
# एएसपी ने संभाली कमान, खुद ट्रैफिक व्यवस्था में उतरे मैदान में
प्रवेज़ अख्तर
सिवान :
दस केंद्रीय ट्रेंड यूनियन के आह्वान पर सोमवार को जेल भरो कार्यक्रम का आयोजन ऐपवा के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ था। इसको लेकर यह ट्रेड यूनियन वाले शहर के गोपालगंज मोड़ पर हजारों की संख्या में सड़क को जाम कर दिए और अपने मांगो को लेकर प्रदर्शन करने लगे। यह कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक चला। जिसको लेकर शहर दो घंटे तक शांत हो गया। पूरे शहर में भीषण जाम लग गया। जाम इतना भयंकर लगा था कि लोगों को पैदल चलना मुश्किल था। लोग जहा खड़े थे वही खड़े रहे। जाम शहर के गोपालगंज मोड़ से लेकर जेपी चौक, रजिस्ट्री कचहरी, कागजी मुहल्ला, बबुनिया मोड़, तरवारा मोड़, स्टेशन रोड सभी सड़को पर दो घंटे तक लोग खड़े रहे। जैसे ही इसकी सूचना एएसपी कार्तिकेय शर्मा को मिली वे तुरंत मौका पर पहुँच पहले प्रदर्शनकारियों को हटाया एवं उसके बाद जाम हटवाने के लिए एएसपी ने खुद कमान संभाल ली। जाम हटाने के लिए नगर थाना से अरुण कुमार सिंह, रविंद्र दुबे, मुफ्फसिल थाना से शाहिद खान, रविन्द्र सिंह, अफताभ खान, अशोक दुबे, अशोक साह, महिला थानाध्यक्ष मंजू कुमारी समेत पुरुष पुलिस बल एवं महिला पुलिस बल मैदान में उतरे तब जा कर कड़ी मसक्कत के बाद जाम से मुक्ति मिली।