सिवान : दुष्कर्म प्रयास के प्रयास मामले में चार पर प्राथमिकी
#परवेज़ अख्तर 
 रघुनाथपुर (सिवान) :
थाना क्षेत्र के गभिरार गांव में एक घर में घुस महिला के साथ दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पीड़िता के बयान पर कोर्ट परिवाद के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह निराला ने बताया कि गांव के ही उदय सिंह, मजिस्टर सिंह, कमल सिंह एवं द्वारिका सिंह को आरोपित किया गया है। घटना गत 23 नवंबर की बताई गई है।