एकमा में सड़क दुर्घटना में महिला की मौत
संवाददाता, एकमा
एकमा थाना क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव में सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गयी जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार मांझी बरौली मार्ग पर मुकुंदपुर गांव के समीप बाइक व ट्रक की टक्कर में थावे थाना क्षेत्र के रामचन्द्र पुर टोला निवासी अनिल पाठक की पत्नी मीना देवी की मौत हो गयी। मांझी बरौली मुख्य मार्ग पर अनियंत्रित रफ्तार के कारण ये हादसा हुआ।

बताया जाता है कि मीना देवी अपने मायके एकमा क्षेत्र के हुस्सेपुर गांव एक बाइक सवार के साथ आ रही थी तभी ये घटना घटी। इस दुर्घटना में घायल बाइक सवार की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।
एकमा थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजवाया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है।




Recent Comments