पानी में डूबने से मासूम की मौत
✍️परवेज अख्तर/सिवान;
हुसैनगंज(सिवान) : थाना क्षेत्र के सूरापुर गांव में बुधवार की सुबह एक छात्र की पानी में डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक गांव को ही राजेश गिरि का पुत्र अनमोल कुमार बताया जाता है। गांव के ही एक निजी स्कूल में एलकेजी में पढ़ता था।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि अनमोल कुमार बुधवार की सुबह शौच करने के लिए गया था। शौच के बाद पानी भरे गड्ढे में हाथ-पैर धाेने गया और इसी क्रम में उसका पैर फिसल गया और गहरे पानी में डूब गया, इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। काफी देर बाद जब वह घर नहीं पहुंचा




Recent Comments