बेतिया/गौनाहा: नरकटियागंज भिखनाठोरी मुख्य पथ कमता फार्म के पास सड़क किनारे एक पचपन वर्षीय व्यक्ति का मिला शव

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
✍ कैसे हुई मृत्यु पोस्टमार्टम के बाद होगा खुलासा ।

✍ मृतक गौनाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत अमोलवा बजार का है निवासी।

✍ बेटी के घर आये पिता की हुई रहस्यमयी मौत
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* सहोदरा थाना क्षेत्र के नरकटियागंज भिखनाठोरी मुख्य पथ के पास कामता फ़ार्म गांव से कुछ ही कदम दक्षिण मे एक पचपन वर्षीय व्यक्ति अनील साह का शव मिला है ।  शव मिलने से क्षेत्र मे लोगो की तरह तरह की चर्चाये से बजार गर्म है । वही परिजनो का रो रो के बुरा हाल है।
अमोलवा निवासी मृतक के बडे भाई शैल प्रसाद ने की है । उनका कहना है कि मेरे भाई दो रोज पहले अपने साढु के यहाँ बेतिया गये हुऐ थे । वहाँ से वो अपने समधी के यहाँ कल मठ मंझरिया पहुंचे थे ।

इधर थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि सुबह छः बजे जब हम धटना स्थल पर पहुंचे तो देखे की एक पचपन वर्षीय व्यक्ति का शव सड़क के किनारे पडा है । करीब दो घंटे के बाद परीजनो ने उस डेट बडी का पहचान कर लीया। प्रथम दृष्टीयता मृत्यु ठंड के कारण होना प्रतित होता है । वही शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेजा जा रहा है ।
संवाद सुत्रो से मिली जानकारी के अनुसार मृतक दोपहर के समय मठ मंझरिया मे देखा गया था। मृतक ज्वेलरी का व्यवसायी था। आखिर उसने व्यक्ति की मृत्यु कैसे हुई रहस्य बनी हुई है ।