सिवान :डीपीएस में निश्शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
सिवान : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में गुरुवार को दिल्ली पब्लिक स्कूल के परिसर में मुफ्त जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसमें शहर के आधा दर्जन से अधिक प्रख्यात चिकित्सकों द्वारा स्कूली बच्चों एवं आसपास के गांवों के पांच सौ से अधिक
लोगों का इलाज कर उचित परामर्श दिया गया। शिविर में मुख्य रूप से ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. एमडी शादाब, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मंजीत रंजन, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अमजद खान, मधुमेह के डॉ. के एहतेशाम, डॉ. अहमद अली, डॉ. मुमताज आदि ने स्कूल के बच्चों के साथ-साथ दूर-दराज से आए
लोगों का बारी-बारी से जांच कर चिकित्सकीय परामर्श दिए। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक मोइदुर्र रहमान ने कहा कि अच्छी शिक्षा ग्रहण करने के लिए बच्चों का स्वस्थ रहना जरूरी है। विद्यालय प्रबंधन इसलिए समय-समय पर जांच शिविर का आयोजन कर बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल करती है। सचिव सफीकुर्र रहमान ने स्वास्थ्य शिविर को सफल बनाने के लिए चिकित्सकों एवं ग्रामीणों के प्रति आभार प्रकट किया। इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।




Recent Comments